होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे दिल्ली के किसी कोर्ट में कर सकता है सरेंडर, दुबे को सता रहा है इस बात का डर

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे दिल्ली के किसी कोर्ट में कर सकता है सरेंडर, दुबे को सता रहा है इस बात का डर

 

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में हाल ही में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे अभी यूपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए पूरी ताक़त झोंक दी है। पुलिस की बीते तीन दिनों से कानपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है लेकिन बदमाश विकास दुबे का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विकास दुबे के दिल्ली-एनसीआर में छिपे होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, विकास दुबे दिल्ली में सरेंडर कर सकता है। इस तरह की जानकारी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस की दो टीमों को दिल्ली में तैनात किया गया है। पुलिस ने कोर्ट सहित तमाम संभावित जगहों पर अपना जाल बिछा दिया है। वहीं दिल्ली स्थित कोर्ट के आसपास सतर्कता बढ़ा दी गई है।

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस के आला अधिकारी दिल्ली पुलिस के संपर्क में हैं। दिल्ली पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि विकास दुबे एनकाउंटर के डर से दिल्ली स्थित किसी अदालत में सरेंडर कर सकता है। क्योंकि विकास दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा एनकाउंटर का डर सता रहा है।

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के गुर्गे चाहते हैं लीक न हो जानकारी माना जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के गुर्गे चाहते हैं कि कोर्ट में सरेंडर की जानकारी लीक न होने पाए। और आसानी से दिल्ली के किसी कोर्ट में विकास का सरेंडर करवाया जा सके। वहीं, उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम भी लगातार इस मामले पर कार्रवाई करने के लिए दिल्ली पुलिस के कुछ अधिकारियों के संपर्क में हैं।

 


संबंधित समाचार