होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

असम के नए मुख्यमंत्री बने हिमंता बिस्वा सरमा, राज्यपाल जगदीश मुखी ने दिलाई शपथ

असम के नए मुख्यमंत्री बने हिमंता बिस्वा सरमा, राज्यपाल जगदीश मुखी ने दिलाई शपथ

 

हेमंता बिस्वा सरमा असम के मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल जगदीश मुखी ने  सोमवार को सीएम पद की शपथ दिलाई है। वहीं इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। इसके साथ रविवार के दिन हेमंता बिस्वा सरमा को सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल और असम में एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया था। इसके साथ ही शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए। सरमा के साथ-साथ कई मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई।


हिमंता बिस्वा सरमा के बारें में


आपको बता दें कि हिमंता बिस्वा सरमा असम की जालुकबारी विधानसभा सीट से लगातार पांचवीं बार विधायक चुने गए हैं। इसके साथ ही हिमंता बिस्वा सरमा ने इस बार कांग्रेस के उम्मीदवार रामेन चंद्र बोर ठाकुर को हराकर विधानसभा पहुंचे हैं। हिमंता ने सरकारी लॉ कॉलेज से एलएलबी किया और गुवाहाटी कॉलेज से पीएचडी की उपाधि हासिल की है। वह साल 1996 से लेकर 2001 तक गुवाहाटी हाईकोर्ट में प्रैक्टिस भी कर चुके हैं।


हिमंता बिस्वा सरमा पहले कांग्रेस पार्टी में थे लेकिन कुछ मतभेद होने के बाद उन्होंने साल 2015 में पार्टी छोड़ दी थी। और वह बीजेपी में जाकर शामिल हो गए थे।
 

NDA को दूसरी बार बहुमत मिला


राज्य विधान सभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसके लिए बैठकों का दौर जारी था। एक हफ्ते तक चली अलग-अलग बैठकों के बाद यह तय किया गया कि हिमंता बिस्वा सरमा राज्य के नए मुख्यमंत्री बनेंगे। 

 

यह भी पढ़ें- दिल्ली में एक हफ्ते के लिए बढ़ा लॉकडाउन, कल से मेट्रो सेवा भी बंद


संबंधित समाचार