होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल में कल और परसों भारी बारिश का अलर्ट जारी, 8 तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल में कल और परसों भारी बारिश का अलर्ट जारी, 8 तक खराब रहेगा मौसम

 

हिमाचल प्रदेश में चार व पांच अगस्त को भारी बारिश होगी। मौसम विभाग द्वारा राज्य के मैदानी इलाकों सहित शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन, चंबा व डलहौजी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि प्रदेश में आठ अगस्त तक मौसम खराब बना रहेगा। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में सोमवार को भी मौसम खराब बना रहा। प्रदेश में बीते 24 घटों के दौरान मानसून कमजोर रहा है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक राज्य में चार व पांच अगस्त को भारी बारिश होगी।

हर शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

आज प्रदेश की राजधानी शिमला का अधिकतम तापमान 20.4 वहीं न्यूनतम 17.2 दर्ज किया गया है। वहीं सुंदरनगर का अधिकतम तापमान 32.2 व न्यूनतम तापमान 21.2 रहा। भुंतर का अधिमतम तापमान 31.9 न्यूनतम तापमान 19.6, कल्पा का अधिकतम तापमान 23.8 व न्यूनतम तापमान 13.4 रहा। धर्मशाला की बात करें ताे यहां का अधिकतम तापमान 28.4 व न्यूनतम तापमान 20.6 दर्ज किया गया।

ऊना जिले में अधिकतम तापमान 34.4 व न्यूनतम तापमान 25.8 दर्ज किया गया है। वहीं सोलन जिले में अधिकतम तापमान 28.0 व न्यूनतम तापमान 20.5 रहा। यही नहीं नाहन का अधिकतम तापमान 27.8 और न्यूनतम तापमान 23.8 दर्ज किया गया है। वहीं केलांग का अधिकतम तापमान 22.2 और न्यूनतम तापमान 11.8 दर्ज किया गया है। बात कांगड़ा जिले की करें तो यहां का अधिकतम तापमान 31.9 व न्यूनतम तापमान 21.6 रहा है। बिलासपुर जिले में अधिकतम तापमान 32.5 व न्यूनतम तापमान 24.5 रहा है। हमीरपुर जिले में अधिकतम तापमान 32.2 व न्यूनतम तापमान 24.7 रहा है। बात चंबा जिले की करें तो यहां का अधिकतम तापमान 31.3 व न्यूनतम तापमान 20.8 रहा, बता अगर डलहौजी की करें तो यहां का अधिकतम तापमान 21.6 व न्यूनतम तापमान 16.7 दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- अगर महिलाएं लाइफ में होना चाहती हैं सफल तो हमेशा नई चीजें सीखने के लिए खुद को रखें तैयार


संबंधित समाचार