होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा विस चुनाव: संपत सिंह आज अमित शाह की मौजूदगी में थामेंगे बीजेपी का दामन

हरियाणा विस चुनाव: संपत सिंह आज अमित शाह की मौजूदगी में थामेंगे बीजेपी का दामन

 

भारतीय जनता पार्टी में दूसरी पार्टियों के नेताओं के शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है और इसमें अक नया नाम और जुड़ रहा है, वो नाम है वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और प्रदेश के पूर्व मंत्री संपत सिंह। वे आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रोहतक के महम में होने वाली रैली में बीजेपी पार्टी से जुड़ जाएंगे। मंगलवार देर शाम उन्होंने फैसला लिया कि वे भाजपा ज्वॉइन करेंगे।

उनके पीए अमित ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि संपत सिंह महम रैली में अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि संपत सिंह के भाजपा में जाने की चर्चाएं लोकसभा चुनाव के दौरान ही शुरू हो गई थीं, लेकिन यह बात सिरे नहीं चढ़ी।

वे अब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा उनको टिकट न दिए जाने से वे कई दिनों से पार्टी नेतृत्व से खफा थे। फिर 7 अक्तूबर को संपत सिंह ने हिसार में पत्रकारवार्ता करके कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर टिकट बेचने तक के आरोप लगाए थे। साथ ही कहा था कि प्रदेश के नेताओं ने चहेतों को टिकट दिलाया और बंदरबांट की गई। जीतने वाले उम्मीदवारों की अनदेखी की गई। उस समय दूसरी पार्टी ज्वॉइन करने के बारे में संपत सिंह ने कहा था कि वे अपने कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के बाद फैसला करेंगे।

यह भी पढ़ें- हरियाणा विस चुनाव: अमित शाह आज करेंगे चुनावी जनसभाएं, लेकिन ये हुआ है बदलाव


संबंधित समाचार