होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा विस चुनाव: अमित शाह आज करेंगे चुनावी जनसभाएं, लेकिन ये हुआ है बदलाव

हरियाणा विस चुनाव: अमित शाह आज करेंगे चुनावी जनसभाएं, लेकिन ये हुआ है बदलाव

 

केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हरियाणा में चुनावी जनसभाओं को लेकर कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव हुआ है। यह बदलाव केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के चलते किया गया है। पहले अमित शाह की प्रदेश में 9 अक्टूबर यानी आज कैथल, बरवाला, लोहारू और महम में चार जनसभाएं होनी थी, लेकिन अब अमित शाह तीन जनसभाएं ही करेंगे। ये जनसभाएं कैथल, लोहारू और महम में होंगी।

अमित शाह की ये तीन जनसभाएं 12.30 बजे कैथल से शुरू होकर महम में 4.05 तक चलेंगी। इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष 14 अक्तूबर को दोबारा हरियाणा आएंगे। उस दिन टोहाना में रतिया, टोहाना और नरवाना विधानसभा की संयुक्त रैली होगी। जबकि दोपहर एक बजे पंचकूला में कालका और पंचकूला विधानसभा की संयुक्त रैली होगी। इसके बाद ढाई बजे वे करनाल पहुंचेंगे।

इस बार भाजपा प्रदेश में 75 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसके लिए 40 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा गया है। इनमें करीब 18 केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। वहीं बीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के कार्यक्रम भी प्रदेश में हैं।


संबंधित समाचार