होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा:बीते 24घंटों में ब्लैक फंगस के 68नए मरीज,अस्पतालों में मरीजों से ज्यादा चार्ज वसूली पर सख्ती

हरियाणा:बीते 24घंटों में ब्लैक फंगस के 68नए मरीज,अस्पतालों में मरीजों से ज्यादा चार्ज वसूली पर सख्ती

 

हरियाणा में ब्लैक फंगस के केस बढ़ रहे हैं वहीं,रविवार को भी 50 से ज्यादा नए केस मिले। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1370 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 7 लाख 54 हजार 664 हो गई है। मौतों के आंकड़ों में भी कुछ कमी आई है। एक दिन में 90 मरीजों ने दम तोड़ा है।

हरियाणा में कुल ब्लैक फंगस के कुल मरीजों की संख्या 878 हुई

आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में ब्लैक फंगस के 68 नए मरीज मिले हैं। इनका कुल आंकड़ा 878 पर पहुंच गया है। इधर, सरकार का दावा है कि मरीजों के लिए अभी उसके पास 1200 इंजेक्शन हैं। दो हजार इंजेक्शन अगले दो दिनों में मिल जाएंगे। जबकि 5 हजार इंजेक्शन का ऑर्डर दिया जा चुका है। राज्य में अब तक ब्लैक फंगस से 50 मरीज दम तोड़ चुके हैं। इस बीमारी का सबसे ज्यादा कहर गुड़गांव, रोहतक व हिसार में दिख रहा है।

प्राइवेट अस्पतालों का होगा रेंडम ऑडिट

कोरोना वायरस के इलाज के नाम पर प्राइवेट अस्पतालों द्वारा अधिक चार्ज वसूलने की लगातार शिकायतों के बाद अब सरकार इनका रेंडम ऑडिट कराएगी। सरकार के पास मामला पहुंचा है कि एक पॉजिटिव मरीज को दो दिन बाद निगेटिव दिखा इलाज शुरू किया गया। ताकि इलाज खर्च तय दायरे में न आए। वहीं, जिलों में बिल जांच के लिए बनाई गईं कमेटियां अब एक-एक सीए शामिल किया जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें- तेल के दामों में आज फिर लगी आग, मुंबई में 100 के पार पंहुचा पेट्रोल, जानिए आपके शहर में क्या है रेट


संबंधित समाचार