होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पंजाब के बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने 31 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन

पंजाब के बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने 31 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन

 

कोरोना वायरस के चलते देशभर में लागू लॉकडाउन का तीसरा चरण आज खत्म होने जा रहा है। वहीं, उससे पहले कई राज्यों ने लॉकडाउन की तय समय सीमा को बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। जी हां, पहले पंजाब और अब महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार ने लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया है। लेकिन अभी तक कितनी छूट मिलेगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

महाराष्ट्र के राहत और पुनर्वास विभाग ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया है। इसके अलावा सरकार ने कहा कि 31 मई तक हॉट स्पॉट इलाकों में तालाबंदी पूरी तरह से रहेगी। जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई, पुणे, मालेगांव, औरंगाबाद और सोलापुर जैसे हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लॉकडाउन को बढ़ाया है।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस की बड़ी तबाही महाराष्ट्र में देखने को मिल रही है। राज्य में कोविड-19 के कुल 30706 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें से 7088 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इस राज्य में अब तक सबसे अधिक 1135 लोगों की जान जा चुकी है। 

यह भी पढ़ें- देश में कोरोना का कहर जारी, पंजाब सरकार ने 31 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन


संबंधित समाचार