होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मंच पर बेहोश होकर गिरे नितिन गडकरी, अब हालत में सुधार

मंच पर बेहोश होकर गिरे नितिन गडकरी, अब हालत में सुधार

 

अहमदनगर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत खराब हो गई है। वे महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान गडकरी अचानक मंच पर ही बेहोश हो गए। इस दौरान राज्य के राज्यपाल विद्यासागर राव भी उनके साथ वहां मौजूद थे। राज्यपाल ने उन्हें सहारा देकर मंच पर संभाला। आनन-फानन में गडकरी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बाद में गड़करी ने ट्वीट कर बताया कि उनका शुगर लेवल लो हो गया था, जिसकी वजह से ऐसा हुआ। 

उनके साथ पहले भी एक दो बार ऐसा हो चुका है।  जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त महाराष्ट्र के गवर्नर सी विद्यासागर राव भी स्टेज पर मौजूद थे। अहमदनगर के महात्मा फुले एग्रीकल्चरल कॉलेज में नितिन गडकरी कॉन्वोकेशन सेरेमनी के मौके पर पहुंचे हुए थे।

नितिन गडकरी केंद्र सरकार में सड़क परिवहन मंत्री हैं, इसके अलावा उनपर ही गंगा नदी को साफ करने की भी जिम्मेदारी है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार नितिन गडकरी की तबीयत खराब हो चुकी है। कुछ समय पहले ही एक रैली के बाद उनकी तबीयत गड़बड़ हो गई थी। 

गौरतलब है कि नितिन गडकरी ने कुछ साल पहले ही वजन घटाने के लिए ऑपरेशन भी कराया था। नितिन गडकरी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं, अभी नागपुर से सांसद भी हैं।


संबंधित समाचार