होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कोरोना वायरस से भारत में चौथी मौत, पंजाब में एक मरीज ने तोड़ा दम

कोरोना वायरस से भारत में चौथी मौत, पंजाब में एक मरीज ने तोड़ा दम

 

कोरोना वायरस से पंजाब में एक व्यक्ति मौत हो गई है। जिसके साथ ही भारत में मरने वालों का आंकड़ा 4 हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली, कर्नाटक और महाराष्ट्र में एक-एक मौत का मामला सामने आ चुका है। वही, देश में गुरुवार को कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 165 से ज्यादा हो गई है। 

कोरोना के बढ़ते खतरे के चलते पंजाब सरकार ने  20 से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदी लगा दी है साथ ही, राज्य सरकार ने शुक्रवार आधी रात से सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को निलंबित करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। इसके अलावा सरकार ने राज्यभर में शादी समारोह स्थल, होटल, रेस्तरां, बैंक्वेट और खाना खाने के स्थानों को भी बंद करने का फैसला किया है। हालांकि होम डिलीवरी और खाना पैक करा कर ले जाने वाली सेवाएं चालू रहेंगी।

पंजाब में सार्वजनिक परिवहन पर रोक, 20 से ज्यादा लोग नहीं हो सकेंगे एक जगह जमा

स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंद्र ने कहा कि यहां सार्वजनिक परिवहन बसें, टेम्पो और ऑटो रिक्शा शुक्रवार आधी रात से बंद कर दिए जाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा के लिए दैनिक आधार पर पंजाब सरकार द्वारा गठित सात सदस्यीय मंत्री समूह की बैठक में ये फैसले लिए गए।

यह भी पढ़ें- किस ब्लड ग्रुप के लोगों को है Coronavirus से सबसे ज्यादा खतरा, नई रिसर्च में खुलासा


संबंधित समाचार