होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

लोकसभा 2019: अमृतसर से चुनाव लड़ सकते हैं पूर्व PM मनमोहन सिंह

लोकसभा 2019: अमृतसर से चुनाव लड़ सकते हैं पूर्व PM मनमोहन सिंह

 

पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशियों के एलान को लेकर दावेदारों की बेचैनी बढ़ने लगी है। प्रदेश इकाई ने सभी संसदीय सीटों के लिए नामों के पैनल आलाकमान को सुपुर्द कर दिए हैं। इसी दौरान पार्टी सूत्रों से संकेत मिले हैं कि कांग्रेस अमृतसर सीट से पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को चुनाव मैदान में उतार सकती है।

कांग्रेस के नेताओं की मांग है कि उन्हें पंजाब से चुनाव में उतारा जाए। हालांकि सूत्रों ने बताया वह अमृतसर से चुनाव लड़ना नहीं चाहते हैं। पंजाब कांग्रेस इकाई ने मनमोहन सिंह से अनुरोध किया है कि अगर वह सिखों के पवित्र स्थल अमृतसर से लोकसभा चुनाव लड़ते हैं कि पंजाबियों को बहुत खुशी होगी।

सूत्रों ने बताया कि 86 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री ने अभी तक सकारात्मक जवाब नहीं दिया है। यह पहला मौका नहीं है जब मनमोहन सिंह को इस लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का आमंत्रण मिला हो। 2009 में यहां चुनाव लड़ने का अनुरोध किया गया था हालांकि उन्होंने अपने हेल्थ को लेकर मना कर दिया था।

मनमोहन सिंह वर्ष 1991 में असम से राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं। उनका कार्यकाल 14 जून को खत्म हो रहा है। वे अब तक लोकसभा चुनाव नहीं जीते हैं। वे 1999 में साउथ दिल्ली में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े थे लेकिन बीजेपी के वीके मल्होत्रा से चुनाव हार गए थे।

गौर हो कि 2014 में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अमृतसर से चुनाव लड़ा था लेकिन मोदी लहर के बावजूद कैप्टन अमरिंदर सिंह से चुनाव हार गए थे। अमरिंदर सिंह अभी पंजाब के मुख्यमंत्री है। 


संबंधित समाचार