होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम बाबूलाल गौर का 89 साल की उम्र में निधन

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम बाबूलाल गौर का 89 साल की उम्र में निधन

 

भारतीय जनता पार्टी के नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का लंबी बिमारी के बाद निधन हो गया है। पिछले 15 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 89 साल के थे। साल 2004 में उन्होंने उमा भारती के पद छोड़ने के बाद वह राज्य के मुख्यमंत्री बने। करीब 1 साल तक वह इस पद पर रहे।

बाबू लाल गौर पिछले 15 दिनों से नर्मदा अस्पताल में भर्ती थे। हॉस्पिट के डॉक्टर ने बताया कि गौर की किडनी पूरी तरह काम करना बंद कर दिया और उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट दिया जा रहा था। राजधानी के नर्मदा अस्पताल में भर्ती होने से पहले गौर का एंजियोप्लास्टी दिल्ली स्थित मेदांता हॉस्पिटल में करवाया गया था। गौर पिछले महीने की 27 तारीख को दिल्ली से भोपाल लौटे थे।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले थे गौर ने एक मजदूर से मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे। वह अपने गृह राज्य से आकर मध्य प्रदेश में बस गए और पार्टी के लिए काम करना शुरू किया था। संगठन के लिए काम करने के दौरान गौर एक के बाद एक सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए और राज्य के सीएम पद तक पहुंचे।


संबंधित समाचार