होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर बनाएंगे नया मोर्चा, 25 फरवरी को करेंगे ऐलान

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर बनाएंगे नया मोर्चा, 25 फरवरी को करेंगे ऐलान

 

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर अब अपना नया मोर्चा बनाने जा रहे हैं। इसका ऐलान वह 25 फरवरी को दिल्ली में प्रेस वार्ता कर करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, देश के सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर यह मोर्चा सक्रिय रहेगा और अशोक तंवर देशभर से अपने समर्थकों को इस मोर्च के साथ जोड़ेंगे। हालांकि अभी साफ नहीं है कि क्या तंवर का मोर्चा भविष्य में राजनीतिक पार्टी बनेगा या नहीं।

बता दें कि हरियाणा की राजनीति में अशोक तंवर की पहचान युवा दलित नेता की है। दरअसल, बीते विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दबाव में अशोक तंवर को हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया गया था। तंवर की जगह कुमारी सैलजा को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष पद सौंपा गया था। इसके बाद अशोक तंवर ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया था, लेकिन कांग्रेस को कोई खास नुकसान नहीं पहुंचा पाए।

करीब डेढ़ साल बाद नया मोर्चा बना कर तंवर दोबारा अपने पैर जमाने की कोशिश में हैं। वही, हरियाणा के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद अशोक तंवर ने जेजेपी को अपना समर्थन दिया था और जब नतीजे आए थे तो जननायक जनता पार्टी को 12 सीटें ही मिली थीं। हालांकि पार्टी हरियाणा के किंग मेकर के तौर पर उभरी।  

यह भी पढ़ें- हुड्डा बोले-कांग्रेस की सरकार बनने पर आंदोलन में मृत किसान के परिवार के सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी


संबंधित समाचार