होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन, PM मोदी ने जताया दुख

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन, PM मोदी ने जताया दुख

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का रविवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। आर्मी अस्पताल ने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री मेजर जसवंत सिंह (सेवानिवृत्त) का रविवार सुबह 6:55 पर निधन हो गया। उन्हें 25 जून को भर्ती कराया गया था और मल्टीअर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम के साथ सेप्सिस का इलाज किया जा रहा था। आज सुबह उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव थी। वही, जसवंत सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया है।

उन्होंने कहा, 'जसवंत सिंह जी ने पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान देश की सेवा पूरी मेहनत से की। अटल जी की सरकार के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और वित्त, रक्षा और बाहरी मामलों की दुनिया में एक मजबूत छाप छोड़ी। उनके निधन से दुखी हूं।'

पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'जसवंत सिंह जी को राजनीति और समाज के मामलों पर उनके अनूठे दृष्टिकोण के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने भाजपा को मजबूत बनाने में भी योगदान दिया। मैं हमेशा उनके साथ हमारी बातचीत को याद रखूंगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।'

बता दें कि जसवंत सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्‍व वाली एनडीए सरकार में 1996 से 2004 के बीच रक्षा, विदेश और वित्‍त जैसे मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजापी ने उन्होंने टिकट नहीं दिया, इसके बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी। उसी साल उन्‍हें सिर में गंभीर चोटें आई, तब से वह कोमा में थे। भारतीय सेना में रहे जसवंत सिंह ने बाद में राजनीति का दामन थाम लिया था। बीजेपी की स्‍थापना करने वाले नेताओं में शामिल जसवंत ने राज्‍यसभा और लोकसभा, दोनों सदनों में बीजेपी का प्रतिनिधित्‍व किया।

यह भी पढ़ें- पहाड़ की यात्रा पर गईं उमा भारती को हुआ कोरोना, उत्तराखंड में खुद को किया क्वारंटीन


संबंधित समाचार