होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई का निधन, पीएम मोदी और राष्ट्रपति समेत कई राजनेताओं ने जताया दुख

असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई का निधन, पीएम मोदी और राष्ट्रपति समेत कई राजनेताओं ने जताया दुख

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का आज 84 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन के बाद राष्ट्रपति, पीएम मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शोक व्यक्त किया है। गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनके निधन की जानकारी दी।

असम के पूर्व सीएम के निधन पर देश के तमाम राजनेताओं ने ट्वीट कर संवेदना जाहिर की है और अपना दुख जताया है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, "तरुण गोगोई जी एक लोकप्रिय नेता और एक वयोवृद्ध प्रशासक थे, जिन्हें असम के साथ-साथ केंद्र में भी राजनीतिक अनुभव था। उनके निधन से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। शांति।"

बता दे कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा कि असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के निधन से मन बहुत दुखी है। देश ने एक अनुभवी नेता, समृद्ध राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव वाला व्यक्ति खो दिया है। असम में मुख्यमंत्री रहते हुए उनका कार्यकाल एक परिवर्तनकारी काल था। उन्हें हमेशा असम के विकास के लिए और विशेष रूप से राज्य में कानून और व्यवस्था में सुधार और उग्रवाद से लड़ने के अपने प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उनका निधन एक युग के अंत का प्रतीक है। इसके साथ ही उन्होंने दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, दोस्तों और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना भी जताई है।

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, "तरुण गोगोई एक सच्चे कांग्रेसी नेता थे। उन्होंने अपना जीवन असम के सभी लोगों और समुदायों को एक साथ लाने के लिए समर्पित कर दिया। मेरे लिए, वह एक महान और बुद्धिमान शिक्षक थे। मैं उन्हें बहुत प्यार करता था और उनका सम्मान करता था। मैं उन्हें मिस करूंगा। गौरव और परिवार के प्रति मेरा प्यार और संवेदना।"

जीएमएमसीएच के बाहर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि उन्होंने शाम 5 बजकर 34 मिनट पर अंतिम सांस ली। लोगों को अंतिम दर्शन पाने के लिए मंगलवार को गुवाहाटी की एक सांस्कृतिक संस्था श्रीमंत शंकरदेवा कलाक्षेत्र में रखा जाएगा।


संबंधित समाचार