होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

आंध्र प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कोडेला शिवप्रसाद राव ने की आत्महत्या

आंध्र प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कोडेला शिवप्रसाद राव ने की आत्महत्या

 

आंध्र प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कोडेला शिव प्रसाद राव ने हैदराबाद में अपने घर पर आत्महत्या कर ली। उनका शव फंदे से लटका मिला। 72 साल के राव राज्य में विपक्षी तेलुगु देशम पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक थे। राव विधानसभा की संपत्ति चोरी को लेकर विवादों के घेरे में थे।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक राव को बसवतारकम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की। उनके परिवार में पत्नी शशिकला, पुत्री डॉ. विजया लक्ष्मी और दो बेटे डॉ शिव राम कृष्ण और डॉ. सत्यनारायण हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने पूर्व स्पीकर के निधन पर दुख जताया है।

आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद राव 2014 में स्पीकर बने थे। वे छह बार विधायक रहे। राव ने पांच बार नरसरावपेट से और 2014 में सत्तेनापल्ली से जीत दर्ज की थी। वे कई बार मंत्री भी रह चुके हैं। 1983 में राव तेदेपा में शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें- Article370: CJI रंजन गोगोई ने कहा अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद जाऊंगा जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट


संबंधित समाचार