होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

देश के 4 राज्यों में बाढ़ से स्थिति हुई गंभीर, अभी तक 136 लोगों की मौत

देश के 4 राज्यों में बाढ़ से स्थिति हुई गंभीर, अभी तक 136 लोगों की मौत

 

केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में बाढ़ से स्थिति गंभीर बनी हुई है। अब तक 136 लोगों की मौत हो चुकी है। भारी बारिश और बाढ़ के कारण रनवे क्षेत्र में पानी घुसने के दो दिन बाद रविवार को कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान संचालन दोपहर को फिर से शुरू होगा। दूसरी ओर मलप्पुरम के नीलांबूर में कल हुए भूस्खलन से नौ शव बरामद हुए हैं, 63 लोग अब भी लापता हैं।

केरल और कर्नाटक में शनिवार को बाढ़ की वजह से गंभीर स्थिति बनी हुई है, भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 83 हो गई है, जबकि महाराष्ट्र में चार लाख से अधिक लोगों को निकाला गया और गुजरात में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 19 लोगों की जान चली गई। महाराष्ट्र में अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है, जहां सांगली और कोल्हापुर जिलों में जल स्तर बढ़ने लगा है, ये इलाके महाराष्ट्र में बाढ़ के कहर से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि केरल के आठ जिलों में 80 भूस्खलन से संबंधित घटनाओं में 57 लोगों की मौत हो चुकी है।

केरल में करीब सवा लाख लोग विस्थापित हो गये हैं। बाढ़ और बारिश की सबसे अधिक मार वायनाड और कोझिकोड पर पड़ी है जहां करीब 25-25 हजार लोग बेघर हो गये। राज्य में वर्षाजनित घटनाओं में अबतक 42 लोगों की जान चली गयी है। आठ जिलों में आठ अगस्त से भूस्खलन की 80 घटनाएं हो चुकी हैं। मलप्पुरम के कावलप्परा और वायनाड के मेप्पाडी केपुथुमला में बड़े भूस्खलनों के बाद कई लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है। एर्नाकुलम, इडुक्की, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नौर और कसारगोड जिलों में वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित बेलगावी इलाके का हवाई निरीक्षण करेंगे। देश के दक्षिण और पश्चिम के पांच राज्यों में बाढ़ का कहर लगातार जारी है।


संबंधित समाचार