होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दिल्ली का फाइव स्टार गुंडा फरार, नेपाल भाग जाने का शक

दिल्ली का फाइव स्टार गुंडा फरार, नेपाल भाग जाने का शक

 

दिल्ली के फाइव स्टार होटल हयात में BSP के पूर्व सांसद राकेश पांडेय के बेटे आशीष पांडेय द्वारा की गई दबंगई के मामले में एक खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि उस रात होटल में कुछ लड़कियां दुबई से भी बुलाई गई थीं।

 

बता दें होटल में वीकेंड पर रात 9-10 बजे से सुबह 4 बजे तक पार्टी की जाती है जिसमें सिर्फ क्लब मेंबर्स को या उनके जरिए दूसरों को एंट्री मिलती है। पुलिस जांच में सामने आया है कि उस रात क्लब में निपुण नाम के शख्स ने पार्टी आयोजित की थी। निपुण साहिल नाम के उस शख्स का दोस्त है जो विडियो में पिस्टल लिए आशीष को होटल से चले जाने के लिए समझाता नजर आ रहा है। पुलिस यह जांच भी कर रही है कि आशीष की बीएमडब्लू कार में जो लड़कियां थीं, वे कौन थीं और कहां से आई थीं।

 

मामले का मुख्य आरोपी आशीष पांडेय फरार है और पुलिस को उसका नेपाल भाग जाने का शक है। आशीष पांडेय के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट ने गैरजमानती वॉरंट भी जारी किया है।

 

इस संदर्भ में आशीष के चाचा केके पांडेय ने कहा कि यह मामला दुर्भाग्यपूर्ण है। आशीष का नेचर ऐसा नहीं है। जरूर कुछ ऐसा हुआ होगा जिससे कि आत्मरक्षा में उसने पिस्टल लहराई। उन्होंने कहा कि आशीष भागा नहीं है, लेकिन वह वकीलों से सलाह लेकर के पुलिस के सामने आएगा।


संबंधित समाचार