होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

किसानों का 'दिल्ली चलो' मार्च आज, बॉर्डरों पर भारी सुरक्षाबल तैनात, ड्रोन से रखी जा रही नजर

किसानों का 'दिल्ली चलो' मार्च आज, बॉर्डरों पर भारी सुरक्षाबल तैनात, ड्रोन से रखी जा रही नजर

 

केंद्र द्वारा हाल में पास किए गए नए कृषि कानूनों को लेकर आज दिल्ली में किसानों का विशाल धरना प्रदर्शन होने वाला है। बताया जा रहा है कि भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले हजारों किसान आज दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे। ऐसे में किसान आंदोलन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने हरियाणा की सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। इसके साथ ही आंदोलनकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी बात कही है।

वहीं, किसान आंदोलन के चलते दिल्ली मेट्रो की छह लाइनों पर सेवाएं आज प्रभावित रहेंगी। इसके अलावा हरियाणा के अंबाला में राजधानी दिल्ली की ओर किसानों के कूच करने के मद्देनजर चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे को सील किया गया है। वहां भारी मात्रा में सुरक्षा बल तैनात किए गए है। 

वही, किसानों के 'दिल्ली चलो' आंदोलन के मद्देनज़र फरीदाबाद-दिल्ली बॉर्डर पर भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। फरीदाबाद पुलिस ने बताया,"हमारी टीम हर बॉर्डर पर तैनात है, हमें सरकार और विभाग के तरफ से निर्देश दिया गया है कि किसानों को 26-27 नवंबर को दिल्ली में प्रवेश न होने दिया जाए।" 

बॉर्डर पर ड्रोन से रखी जा रही है नजर 

किसानों के 'दिल्ली चलो' आंदोलन के मद्देनज़र सिंघू बॉर्डर (दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर) पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। स्थिति पर नज़र रखने के लिए पुलिस ड्रोन का भी इस्तेमाल कर रही है। 

दिल्ली-NCR के बीच आज मेट्रो रहेगी प्रभावित 

दिल्ली में किसान आंदोलन के चलते मेट्रो की अलग-अलग लाइनों पर गुरुवार को सेवाएं बाधित रहेंगी। सुबह से दोपहर दो बजे तक कई जगह सेवाएं बंद रखने का फैसला लिया गया है। मेट्रो के मुताबिक रेड लाइन पर दिलशाद गार्डन से गाजियाबाद की तरफ मेजर मोहिति शर्मा स्टेशन के बीच सेवा बंद रहेगी। येलो लाइन पर सुल्तानपुर से गुरु द्रोणाचार्य के बीच मेट्रो ट्रेन दो बजे तक नहीं चलेगी। सबसे व्यस्त लाइन ब्लू लाइन पर भी इसका असर पड़ेगा।

वैशाली से आनंद विहार तक मेट्रो सेवा नहीं मिलेगी। गाजियाबाद से इस लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों को आनंद विहार से सेवा मिल सकेगी। इसी तरह नोएडा सिटी सेंटर से न्यू अशोक नगर के बीच मेट्रो नहीं चलेगी। ग्रीन लाइन पर टिकरी कला से होशियार सिंह स्टेशन तक मेट्रो सुबह से दो बजे तक बंद रहेगी। वायलेट लाइन बदरपुर बार्डर से मेवला महराजपुर सेक्शन तक सेवा बंद रहेगी। मेट्रो प्रशासन के मुताबिक इन सभी जगहों पर सुबह से दोपहर दो बजे तक सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

यह भी पढ़ें- पंजाब में 1 दिसंबर से लागू होगा नाइट कर्फ्यू, सभी होटल और मैरेज हॉल रात साढ़े 9 बजे हो जाएंगे बंद


संबंधित समाचार