होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

फरीदाबाद: बच्चे संग मैनहोल में गिरी महिला, लोगों ने बचाई जान, देखें वीडियो

फरीदाबाद: बच्चे संग मैनहोल में गिरी महिला, लोगों ने बचाई जान, देखें वीडियो

 

जवाहर कॉलोनी में एक महिला गोद में लिए हुए बच्चे के साथ खुले मैनहोल में गिर गई। गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को तुरंत बाहर निकाल लिया। दोनों सुरक्षित हैं। यह घटना एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के वॉर्ड नंबर 5 स्थित कुंमाऊ मंदिर वाली रोड पर हुई। घटना रोड के पास ही एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

 

वार्ड नंबर 5 स्थित मंदिर वाली रोड पर नगर निगम ने सीवर लाइन की सफाई करने के बाद मैनहोल का ढक्कन नहीं लगाया। आसपास के लोगों ने सीवर का ढक्कन खुला देख उसके पास एक फ्लैक्स बोर्ड रख दिया ताकि लोग सावधान हो जाएं। मौके पर मौजूद लखविंदर सिंह ने बताया कि एक महिला पास में ही पोलियो की ड्रॉप पिलाने के लिए अपने 5 महीने बच्चे के साथ आई थी।

वह वापस जा ही रही थी कि अचानक बच्चे समेत मैनहोल में गिर गई। यह देख लखविंदर सिंह ने मैनहोल में कूदकर महिला की जान बचाई। उनकी हर तरफ सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है। इंटरनेट पर यह विडियो वायरल होने के बाद लोग प्रशासन को खूब आड़े हाथ ले रहे हैं और खरी-खोटी सुना रहे हैं। वहीं इस घटना के बाद निगम ने मैनहोल तो बंद करा दिया।

यह भी पढ़ें- नकली ऐप या सॉफ्टवेयर की पहचान कैसे करें और इनसे कैसे बचें : पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह


संबंधित समाचार