होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मशहूर संगीतकार मोहम्मद ज़हूर खय्याम का 92 साल की उम्र में निधन

मशहूर संगीतकार मोहम्मद ज़हूर खय्याम का 92 साल की उम्र में निधन

 

खय्याम के नाम से मशहूर दिग्गज संगीतकार मोहम्मद ज़हूर खय्याम का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। सीने में संक्रमण और न्यूमोनिया की शिकायत के बाद उन्हें पिछले महीने 28 जुलाई को मुंबई के सुजय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती ही जा रही थी। डॉक्टरों के मुताबिक आज इलाज के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे रात करीब साढ़े नौ बजे उनका निधन हो गया।

आपको बता दें कि पंजाब के राहों गांव में पैदा होने वाले खय्याम ने संगीतकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत 1953 में की थी। उसी साल आई उनकी फिल्म फिर सुबह होगी से उन्हें बतौर संगीतकार पहचान मिली। गौरतलब है कि खय्याम को हमेशा से ही एक चूजी किस्म का संगीतकार माना जाता रहा है। चार दशक के करियर में उनकी पहचान बेहद कम मगर उम्दा किस्म का संगीत देने वाले संगीतकार के रूप में बनी।

2007 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड तो, वहीं 2011 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से नवाजा गया। फिर सुबह होगी के अलावा जिन फिल्मों में उनके संगीत की काफी चर्चा हुई, उनमें कभी कभी,‌ उमराव जान, थोड़ी सी बेवफाई, बाजार, नूरी, दर्द, रजिया सुल्तान, पर्वत के उस पार, त्रिशूल जैसी‌ फिल्मों का शुमार है।


संबंधित समाचार