होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अरविंदर सिंह लवली की कांग्रेस में हुई वापसी, छोड़ा बीजेपी का साथ

अरविंदर सिंह लवली की कांग्रेस में हुई वापसी, छोड़ा बीजेपी का साथ

 

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को झटका देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले अरविंदर सिंह लवली ने घर वापसी की है। एक साल पहले (2017) शामिल हुए अरविंदर लवली ने फिर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। लवली शीला दीक्षित के खेमे के माने जाते हैं। इतना ही नहीं, दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर भी अरविंद सिंह लवली अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

बता दें कि लवली के कांग्रेस में औपचारिक रूप से शामिल होने के मौके पर अजय माकन ने कहा कि हमें ये घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि कांग्रेस पार्टी में अरविंदर जी वापस आ गए हैं। अरविंदर कांग्रेस के मज़बूत सिपाही थे इनके आने से कांग्रेस और मज़बूत होगी, सुबह राहुल गांधी जी से मुलाक़ात हुई थी. साथ ही उन्होनें कहा कि कांग्रेस को इससे बल मिलेगा। वहीं अरविंदर सिंह लवली ने कहा, मैं मजबूरी में गया था, वैचारिक मतभेद थे। अब संवादहीनता दूर हुई है. मैं पार्टी के लिए सब कुछ करूंगा'.

आपको बता दें कि अरविंदर सिंह लवली कांग्रेस के 4 बार विधायक रहे हैं. 1998 में पहली बार दिल्ली के गांधी नगर से विधायक बने थे. शीला दीक्षित सरकार में शिक्षा, शहरी विकास, पर्यटन और परिवहन मंत्री रह चुके हैं. लेकिन अजय माकन को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बात से उनकी अनबन शुरू हो गई और फिर इतना झगड़ा बढ़ गया कि उन्होंने कांग्रेस से ही इस्तीफा दे दिया. ​

 


संबंधित समाचार