होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

चुनाव आयोग आज करेगा हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

चुनाव आयोग आज करेगा हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

 

चुनाव आयोग आज यानी शनिवार को हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। आयोग दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा करेगा। इलेक्शन कमीशन ने महाराष्ट्र दौरे से लौटने के बाद शुक्रवार को एक समीक्षा बैठक की जिसमें दोनों राज्यों में अंतिम चुनाव तैयारियों पर मुहर लगा दी गई है।

हरियाणा में मौजूदा विधानसभा की अवधि 2 नवंबर तक की है जबकि महाराष्ट्र में 9 नवंबर तक, ऐसे में इलेक्शन कमीशन को 2 नवंबर से पहले चुनाव की पूरी प्रक्रिया को संपन्न करना होगा। हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें और महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। दोनों राज्यों में एक से दो चरण में चुनाव की संभावना है। हरियाणा में एक चरण और महाराष्ट्र में एक से दो चरण में चुनाव कराया जा सकता है।

झारखंड विधानसभा का चुनाव फिलहाल इलेक्शन ने नहीं कराने का फैसला किया है। झारखंड में 5 जनवरी को मौजूदा विधानसभा की अवधि खत्म होगी, ऐसे में इलेक्शन कमीशन के सामने चुनाव कराने के लिए 3 महीने का वक्त मौजूद है। महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव संपन्न होने के बाद झारखंड में चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव की घोषणा करेगा।


संबंधित समाचार