होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दशहरा का तोहफा: CM अमरिंदर सिंह ने खेल विश्वविद्यालय, बस अड्डा और अन्य परियोजनाओं का किया शिलान्यास

दशहरा का तोहफा: CM अमरिंदर सिंह ने खेल विश्वविद्यालय, बस अड्डा और अन्य परियोजनाओं का किया शिलान्यास

 

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दशहरा पर पटियालावासियों को एक बड़ा तोहफा देते हुए राज्य के पहले महाराजा भूपिंदर सिंह खेल विश्वविद्यालय और नए बस अड्डे का शिलान्यास किया। इसके अलावा कैप्टन ने दो अलग-अलग समारोहों के दौरान पटियाला शहर के लिए नहरी पानी पर आधारित 24 की पेयजलापूर्ति करने के लिए 503 करोड़ रुपए की लागत की परियोजना, किला मुुबारक के पास 43 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित हेरिटेज स्ट्रीट, राजपुरा रोड पर 65 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित अत्याधुनिक बस अड्डा और राजपुरा रोड को चौड़ा करने के 6.74 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

एक सरकारी बयान के मुताबिक, महाराजा भूपिंदर सिंह खेल विश्वविद्यालय 500 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। इसमें से 60 करोड़ रुपये अकादमिक और प्रशासनिक खंडों के विकास एवं परिसर में छात्रावासों के लिए निवेश किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री ने अपने दादा महाराज भूपिंदर सिंह के योगदान को भी याद किया, जिनकी 129वीं जयंती कल यानि रविवार को थी। यह विश्वविद्यालय उनकी याद में बनाया जा रहा है।

इस मौके पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय खिलाड़ियों के वैज्ञानिक विकास में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि पंजाब खेलों के एक केंद्र के रूप में विकसित हो और राज्य के खिलाड़ियों एवं कोचों के पास वैज्ञानिक ज्ञान हो। उन्होंने विश्वविद्यालय के लिए नि:शुल्क भूमि देने के लिए सिंद्धुवाल के लोगों और पंचायत का आभार जताया। ीसाथ ही उन्होने उम्मीद जताई कि 2022 तक कर्मी और छात्र विश्वविद्यालय में आ सकेंगे।

यह भी पढ़ें- होशियारपुर में 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, पंजाब के CM ने घटना पर जताया दुख


संबंधित समाचार