होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

होशियारपुर में 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, पंजाब के CM ने घटना पर जताया दुख

होशियारपुर में 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, पंजाब के CM ने घटना पर जताया दुख

 

होशियारपुर में 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दुख जताया है। उन्होंने शुक्रवार को इस घटना को चौंकाने वाली बताते हुए दुख जताया है। बता दें कि दुष्कर्म और हत्या के इस मामले में गुरप्रीत सिंह नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर डीजीपी को उचित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा, 'इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही मामले में डीजीपी को उचित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।' इसके अलावा उन्होंने ने कोर्ट से मामले में जल्दी सुनवाई और दोषी को कड़ी देने का आग्रह किया है। बता दें कि पीड़िता एक प्रवासी परिवार की बेटी थी। पीड़िता के पिता के अनुसार उनकी लड़की को गुरप्रीत अपने घर ले गया जहां उसने उससे बलात्कार किया।

वही, पुलिस ने बताया कि इसके बाद गुरप्रीत और सुरजीत दोनों ने उसकी हत्या कर दी और फिर उसके शव को जला दिया। लड़की का आधा जला हुआ शव उनके घर से मिला है। इस बीच, पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग की अध्यक्ष तेजिंदर कौर ने इस घटना का स्वत: संज्ञान लिया और होशियारपुर के वरिष्ठ पुलिस अध्यक्ष (एसएसपी) से 26 अक्टूबर तक एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

आरोपी गुरप्रीत सिंह और उसके दादा सुरजीत सिंह को हत्या, बलात्कार के आरोपों और भारतीय दंड संहिता तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की अन्य संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। 

यह भी पढ़ें- पंजाब के CM अमरिंदर सिंह ने की शिअद और AAP की आलोचना, बोले- मैं इनके दोगलेपन से हैरान हूं


संबंधित समाचार