होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सपना चौधरी पर दिग्विजय चौटाला ने दिया विवादित बयान, ऐसे लोगों के आने से होगा राजनीति का बेड़ा गर्क

सपना चौधरी पर दिग्विजय चौटाला ने दिया विवादित बयान, ऐसे लोगों के आने से होगा राजनीति का बेड़ा गर्क

 

मशहूर हरियाणवी डांसर और कलाकार सपना चौधरी ने हाल ही में बीजेपी पार्टी ज्वाइन की है। सपना चौधरी के भाजपा में शामिल होने पर जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय चौटाला ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नाचने गाने वाले लोग ठुमके लगाकर बीजेपी को वोट दिलवाएंगे तो राजनीति का बेड़ा गर्क हो जाएगा। ऐसे लोगों को पार्टी में शामिल करवाने से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सोचना चाहिए।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि देश की संस्कृति और राजनीति किस ओर जा रही है, क्या भाजपा इसे कल्चर कहती है? मैं इसे कल्चर नहीं मानता हूं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में लोगों ने मोदी जी के नाम पर वोट दिया था, लेकिन विधानसभा चुनाव में हरियाणा के मुद्दे केंद्र में होंगे। वहीं मनोहरलाल खट्टर सरकार पर निशाना साधते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार से परेशान लोग विधानसभा चुनाव में बीजेपी को चलता करेंगे।

 

 

उन्‍होंने दावा किया कि इस चुनाव में जननायक जनता पार्टी की ही जीत होगी। वहीं, इनेलो पर तंज कसते हुए दिग्विजय ने कहा कि इनेलो के नेता भाजपा में शिफ्ट हो नहीं रहे, उन्हें शिफ्ट करवाया जा रहा है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि मेरी बात पार्टी ने नहीं मानी। मैंने कहा था कि दुष्यंत चौटाला को लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ना चाहिए था। लोग उन्हें मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं, मेरी आज इच्छा यही है की वह विधानसभा का चुनाव लड़ें और प्रदेश का मुख्यमंत्री बनकर जनता की सेवा करें।


संबंधित समाचार