होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

किसानों का हल्लाबोल जारी, अब भी बंद है ये बॉर्डर, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया यातायात अलर्ट

किसानों का हल्लाबोल जारी, अब भी बंद है ये बॉर्डर, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया यातायात अलर्ट

 

केंद्र द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन आज भी जारी है। इससे पहले कल किसान संगठनों की सरकार के साथ करीब आठ घंटे तक बैठक हुई। हालांकि कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में हुई ये बैठक बेनतीजा रही। वही, अपनी मांगो को लेकर बॉर्डर पर डटे किसानों  को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए हैं और शहर में प्रवेश और निकास के लिए वैकल्पिक मार्गों से आवागमन करने का सुझाव दिया है।

दिल्ली यातायात पुलिस ने शुक्रवार सुबह अनेक ट्वीट करके लोगों को किसान आंदोलन के कारण सिंघु, लामपुर, औचंदी, चिल्ला और अन्य बॉर्डर के बंद होने की जानकारी दी। यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, 'सिंघु बॉर्डर अब भी दोनों ओर से बंद है। लामपुर, औचंदी और अन्य छोटे बॉर्डर भी बंद हैं। कृपया वैकल्पिक मार्गों का सहारा लीजिए। मुकरबा चौक और जीटीके रोड से यातायात परिवर्तित किया गया है।'

इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को दिल्ली-नोएडा लिंक रोड से बचने और राष्ट्रीय राजमार्ग 24 और डीएनडी से जाने की सलाह दी है। पुलिस ने ट्वीट में कहा, ‘गौतमबुद्ध नगर के नजदीक किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए नोएडा लिंक रोड पर चिल्ला बॉर्डर बंद है और लोगों को दिल्ली आने-जाने के लिए नोएडा लिंक रोड से बचना चाहिए और डीएनडी वाला रास्ता चुनना चाहिए।’

एक अन्य ट्वीट में ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि टिकरी, झाडौदा बॉर्डर यातायात के लिए बंद हैं। बदूसराय बॉर्डर हल्के वाहनों से लिए खुला है वहीं झटिकरा बॉर्डर केवल दोपहिया वाहनों के लिए खुला है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि हरियाणा के लिए जो बॉर्डर खुले हैं, वे हैं- धनसा, दौराला, कपसहेरा, राजोखरी NH 8, बिजवासन/बजघेरा, पालम विहार और डूंडाहेड़ा बॉर्डर।

बता दें कि किसानों द्वारा की जा रही मांगो पर सरकार विचार करने को तैयार हो गई है। कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने किसानों के साथ अगली बैठक में समाधान की उम्मीद जताई है। किसान संगठनों की सरकार के साथ अगली बैठक 5 दिसंबर को होनी है।

यह भी पढ़ें- किसानों और सरकार की बैठक खत्म, कृषि मंत्री बोलें- MSP में कोई बदलाव नहीं


संबंधित समाचार