होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दिल्ली विस चुनाव: मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर कसा तंज, 1 बजे तक हुई इतने प्रतिशत वोटिंग

दिल्ली विस चुनाव: मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर कसा तंज, 1 बजे तक हुई इतने प्रतिशत वोटिंग

 

दिल्ली के बीजेपी अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद उन्होंने लोगों से वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा, जनता से अपील करता हूं कि वोट डालें। हमारा 21 साल का वनवास जनता खत्म करने जा रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से AAP उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए मनोज तिवारी ने कहा, हनुमानजी की भक्ति वो वोट के लिए कर रहे हैं, हम तो रोज़ मंदिर जाते हैं। अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं वो शाहीनबाग क्यों नहीं गए लोगों को उठाने, हम तो विकास की भी बात कर रहे हैं। पाकिस्तान की बात तो वो लोग करते हैं।

बता दें आज दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है और 1 बजे तक 19.37 प्रतिशत मतदान हो चुका है। चुनाव परिणाम 11 फरवरी को आयेंगे। 2015 में हुए चुनाव में आप को 70 में से 67 सीट तो बीजेपी को 3 सीट मिली थी वहीं कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया था।

यह भी पढ़ें- दिल्ली विस चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने की AAP कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की कोशिश


संबंधित समाचार