होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दिल्ली विस चुनाव: BJP ने जारी की दूसरी लिस्ट, केजरीवाल के खिलाफ ये शख्स लड़ेगा चुनाव

दिल्ली विस चुनाव: BJP ने जारी की दूसरी लिस्ट, केजरीवाल के खिलाफ ये शख्स लड़ेगा चुनाव

 

दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इस सूची में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है। नई दिल्ली सीट से बीजेपी ने सुनील यादव को टिकट दिया है।

हरि नगर से तेजिंदर पाल बग्गा को टिकट दिया गया है। बीजेपी की दूसरी लिस्ट में नांगलोई जाट से सुमनलता शौकीन, राजौरी गार्डन से रमेश खन्ना, हरि नगर से तेजिंदर पाल बग्गा, दिल्ली कैंट से मनीष सिंह, नई दिल्ली से सुनील यादव, कस्तूरबा नगर से रविंद्र चौधरी, महरौली से कुसुम खत्री, कालकाजी से धर्मवीर सिंह, कृष्णा नगर से अनिल गोयल और शाहदरा से संजय गोयल का नाम शामिल है।  

बीजेपी की पहली लिस्ट में भी लोगों की निगाहें नई दिल्ली विधानसभा सीट पर थी। इस सीट पर AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी ने दिल्ली के लिए अब तक 67 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 57 उम्मीदवारों का नाम फाइनल किया था। वहीं दूसरी लिस्ट में बीजेपी ने 10 और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में 54 तो दूसरी लिस्ट में 7 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल नहीं भर पाए नई दिल्ली सीट से अपना नामांकन, ये रही वजह


संबंधित समाचार