होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दिल्ली MCD उपचुनाव में BJP का नहीं खुला खाता, AAP ने 5 में से 4 वॉर्ड पर किया कब्जा, 1 पर कांग्रेस

दिल्ली MCD उपचुनाव में BJP का नहीं खुला खाता, AAP ने 5 में से 4 वॉर्ड पर किया कब्जा, 1 पर कांग्रेस

 

दिल्ली में नगर निगम उपचुनाव में पांच में से चार सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को जीत हासिल की। वही, कांग्रेस एक सीट जीतने में सफल रही, जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झोली खाली रही। आप ने पूर्वी दिल्ली (कल्याणपुरी और त्रिलोकपुरी नगर निगम वार्ड) में दो और उत्तर दिल्ली (रोहिणी सी और शालीमार बाग) में दो सीटें हासिल कीं। जबकि चौहान बांगर क्षेत्र से कांग्रेस ने बाजी मारी है।

वही, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'दिल्ली के लोगों ने एक बार फिर काम के नाम पर वोट दिया। सबको बधाई। एमसीडी में 15 साल के भाजपा के कुशासन से जनता परेशान हो चुकी है। लोग अब एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए बेताब हैं।'

सीएम के अलावा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट कर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'एमसीडी उपचुनाव में 5 में से 4 सीटें जीतने पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई। बीजेपी के शासन से दिल्ली की जनता अब दुखी हो चुकी है. अगले साल होने वाले MCD चुनाव में जनता अरविंद केजरीवाल जी की ईमानदार और काम करने वाली राजनीति को लेकर आएगी।'

वही, आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता और विधायक राघव चड्ढा ने ट्वीट कर कहा, 'आप ने निर्णायक रूप से सेमी फाइनल जीता है, 2022 में एमसीडी के फाइनल में जाने के लिए बमुश्किल लगभग एक वर्ष है। यह दिल्लीवासियों के लिए एमसीडी में भाजपा के 15 साल के भ्रष्ट शासन को समाप्त करने का समय है। राज्य सरकार में भी केजरीवाल, फिर चलेगी डबल इंजन की केजरीवाल सरकार।'

बता दें कि 28 फरवरी को 327 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था और 26 उम्मीदवार मैदान में थे। पांच नगर निगम वाडरें के लिए मतदान 50.86 प्रतिशत दर्ज किया गया। कुल 2,42,414 योग्य मतदाताओं में से 1,23,299 लोगों ने रविवार को वोट डाला था। 

यह भी पढ़ें- सरकार के फैसलों को लेकर केंद्र पर बरसे मनमोहन सिंह, बोले- नोटबंदी की वजह से देश में बेरोजगारी चरम पर


संबंधित समाचार