होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दिल्ली: खत्म हुआ जनता का 11 साल का इंतजार, अरविंद केजरीवाल सिग्नेचर ब्रिज का करेंगे उद्घाटन

दिल्ली: खत्म हुआ जनता का 11 साल का इंतजार, अरविंद केजरीवाल सिग्नेचर ब्रिज का करेंगे उद्घाटन

 

राजधानी दिल्ली की जनता का 11 साल का इंतजार खत्म हुआ क्योंकि कल यानी 5 नवंबर को दिल्ली में यमुना नदी पर बना बहुप्रतीक्षित सिग्नेचर ब्रिज जनता के लिए खोल दिया जाएगा। 2004 में शुरू हुआ ब्रिज का निर्माण कार्य अब पूरा हो गया है। आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। ब्रिज की लागत 1518.37 करोड़ रुपए आई है।

 

बता दें पहली दफा इस ब्रिज को 1997 में प्रस्तावित किया गया था। तब इसकी लागत 464 करोड़ रुपए आंकी गई थी। शीला दीक्षित के मंत्रिमंडल ने 2007 में इसे मंजूरी दी थी। 2004 में इस पुल की अनुमानित लागत 494 करोड़ रुपए थी। बाद में यह 1,131 करोड़ हुई। शुरूआत में इसे 2010 में दिल्ली में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले पूरा होना था। 

 

सिग्नेचर ब्रिज का मुख्य पिलर 154 मीटर ऊंचा है। इसकी ऊंचाई कुतुब मीनार से दोगुनी है। ब्रिज की लंबाई 575 मीटर और चौड़ाई 35.2 मीटर है।  

 

इस ब्रिज का जनता को लंबे समय से इंतजार था। बताया जा रहा है कि ये एक बेहतरीन टूरिस्ट स्थल साबित होगा। इस ब्रिज पर 154 मीटर की ऊंचाई पर शीशे का बॉक्स बनाया गया है जहां से पूरे शहर का विहंगम दृश्य दिखाई देगा। इसमें चार लिफ्ट लगाई गई हैं, जिनकी कुल क्षमता 50 लोगों को ले जाने की है। लिफ्ट का अगले दो महीने में परिचालन शुरू हो जाएगा।  


संबंधित समाचार