होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल में 2 सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान

हिमाचल में 2 सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान

 

चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश के उपचुनाव की ति‍थियों की भी घोषणा कर दी है। मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त सुनील अरोड़ा ने शनिवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान किया। 23 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। 30 सितंबर तक नामांकन प्रक्रिया होगी। 21 अक्‍टूबर को मतदान होगा व 24 को मतगणना की जाएगी।

चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही सिरमौर और कांगड़ा में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद सरकार न तो कोई नई घोषणा कर सकेगी और न ही कोई नई योजना लागू कर पाएगी। इसके अलावा सरकार अपने अधिकार का प्रयोग कर मतदाताओं को लुभाने या किसी भी तरह से प्रभावित करने पर भी रोक रहेगी।

देशभर में कुल 64 विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होंगे। हिमाचल प्रदेश समेत अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, असम, गुजरात, कर्नाटक, केरल, एमपी, मेघालय, ओडिशा, पुदुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में 64 सीटों के लिए 21 अक्टूबर उपचुनाव होगा और उनके नतीजे भी 24 अक्टूबर को घोषित कर दिए जाएंगे। हरियाणा और महाराष्‍ट्र में भी इसी दिन विधानसभा चुनाव होंगे।

 


संबंधित समाचार