होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

लॉकडाउन के बाद महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ा साइबर क्राइम : अनिल देशमुख

लॉकडाउन के बाद महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ा साइबर क्राइम : अनिल देशमुख

 

देशभर में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन जारी है। इस बीच महाराष्ट्र में साइबर क्राइम बढ़ गया है। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने दी है। अनिल देशमुख ने कहा, 'महाराष्ट्र में जब से लॉकडाउन शुरु हुआ है तब से साइबर क्राइम बढ़ गया है। TikTok के माध्यम से, बलात्कार और एसिड हमले को प्रोत्साहित करने वाले वीडियो हाल ही में वायरल हुए। राज्य साइबर अपराध विभाग इस तरह की सामग्री पोस्ट करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।'

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस का कहर जारी है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 6654 नए मामले सामने आए हैं और करीब 137 लोगों की मौत हुई हैं। जिसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1 लाख 25 हजार को पार कर गया है। दरअसल, शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर करीब 125101 हो गए हैं और कोविड-19 से अब तक 3720 लोगों की मौत हो चुकी है।

वही, देशभर में कोरोना के कुल 125101 केसों में 69597 एक्टिव केस हैं। वहीं 45299 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है या फिर वह ठीक हो चुके हैं। वही, बाकि राज्यों के मुताबिक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की सबसे अधिक तबाही देखने को मिल रही है। यहां कोविड-19 के कुल 44582 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें से 12583 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इस राज्य में अब तक सबसे अधिक 1517 लोगों की जान जा चुकी है। 

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी ने यूट्यूब पर एक डॉक्यूमेंट्री की शेयर, प्रवासी मजदूरों का दर्द किया साझा


संबंधित समाचार