होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

CWG 2022 Indian Medalist: टीम इंडिया को अब तक मिले पांच पदक, यहां जानें विजेताओं की पूरी सूची

CWG 2022 Indian Medalist: टीम इंडिया को अब तक मिले पांच पदक, यहां जानें विजेताओं की पूरी सूची

 

Commonwealth Games 2022 Indian Medalist: बर्मिंघम (Birmingham) में राष्ट्रमंडल खेलों (CWG) का आयोजन हो रहा है। इन खेलों के पहले दो दिन में भारत ने 4 पदक हासिल कर लिए हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पहले दिन भारत का पदकों का खाता नहीं खुला था, लेकिन जैसे ही वेटलिफ्टिंग में भारत के लिए संकेत सरगर (Sanket Sarkar) ने पहला पदक जीता तो दूसरे दिन का खेल समाप्त होते-होते भारत के पदकों की संख्या बढ़कर चार हो गई थी। वहीं, तीसरे दिन भारत को पांचवां पदक और दूसरा गोल्ड मेडल भी मिल गया, यह पदक जेरेमी लालरिनुंगा (Jeremy Lalrinnunga) ने वेटलिफ्टिंग में जीता है।

हैरान करने वाली बात यह है कि अब तक भारत के सभी पदक वेटलिफ्टिंग में ही आए हैं। भारत ने अब तक CWG 2022 में 5 पदक जीते हैं, जिनमें दो गोल्ड मेडल, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। भारत के लिए सबसे पहले संकेत सरगर ने सिल्वर मेडल जीता था, जबकि दूसरा मेडल भारत को गुरुराजा पुजारी (Gururaja Pujari) ने दिलाया। उन्होंने वेटलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल (bronze medal) जीता। वहीं, मीराबाई चानू ने गोल्ड मेडल और बिंद्यारानी देवी ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। वहीं, तीसरे दिन यानी आज जेरेमी लालरिनुंगा ने भारत को दूसरा गोल्ड दिला दिया।

भारत के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट-

संख्या       एथलीट/टीम                 इवेंट                      खेल           पदक
1.             संकेत सरगर          Men's 55kg               वेटलिफ्टिंग     सिल्वर
2.            गुरुराजा पुजार        Men's 61kg               वेटलिफ्टिंग     ब्रॉन्ज
3.            मीराबाई चानू          Women's 49kg          वेटलिफ्टिंग     गोल्ड 
4.            बिंद्यारानी देवी         Women's 55kg          वेटलिफ्टिंग     सिल्वर
5.            जेरेमी लालरिनुंगा     Men's 67kg              वेटलिफ्टिंग      गोल्ड

यह भी पढ़ें- Commonwealth Games 2022 में खुला भारत का खाता, संकेत सरगर ने वेटलिफ्टिंग में जीता पहला सिल्वर पदक


संबंधित समाचार