होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

CWG 2022 Day 5 Schedule : पांचवें दिन इन खेलों से पदक की उम्मीद, जानें क्या है आज का शेड्यूल

CWG 2022 Day 5 Schedule : पांचवें दिन इन खेलों से पदक की उम्मीद, जानें क्या है आज का शेड्यूल

 

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) में भारत के लिए पांचवां दिन काफी महत्वपूर्ण है। मंगलवार के दिन लॉन बॉल (lawn ball) में पहली बार भारतीय टीम फाइनल में पहुंची है। तैराकी, जिमनास्टिक, मुक्केबाजी, एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग और हॉकी से भी पदक मिलने की खुशखबरी आ सकती है। कॉमनवेल्थ में अब तक भारत ने कुल 9 पदक हासिल किए हैं। सबसे ज्यादा पदक वेटलिफ्टिंग में जीते गए है।

अब तक भारत की झोली में आए पदक
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय वेटलिफ्टरों का प्रदर्शन अब तक का काफी शानदार प्रदर्शन रहा है। भारत ने अब तक कुल 9 मेडल जीते हैं।  इनमें 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। वेटलिफ्टिंग के अलावा भारत को जूडो में भी 2 पदक मिले हैं।

जानें बर्मिंघम कॉमनवेल्थ 2022 में पांचवें दिन भारत का शेड्यूल

तैराकी (पुरुष)

* श्रीहरि नटराज - 200 मीटर बैकस्ट्रोक - हीट दो (दोपहर 3.04 बजे)
* अद्वैत पेज- 1500 मीटर फ्रीस्टाइल - हीट एक (दोपहर 4.10 बजे)
* कुशाग्र रावत -1500 मीटर फ्रीस्टाइल - हीट दो (शाम 4.28 बजे)

कलात्मक जिमनास्टिक (पुरुष)

* सत्यजीत मंडल - वॉल्ट फाइनल (शाम 5.30 बजे)
* सैफ तंबोली- पैरलेल बार- फाइनल (शाम 6.35 बजे)

लॉन बॉल (महिला)

* फोर स्पर्धा - स्वर्ण पदक मैच (शाम 4.15 बजे)
* पेयर स्पर्धा - पहला दौर (दोपहर एक बजे)
* ट्रिपल स्पर्धा - पहला दौर (दोपहर एक बजे)

लॉन बॉल (पुरुष)

* सिंगल स्पर्धा - पहला दौर (शाम 4.15 बजे)
* फोर स्पर्धा - पहला दौर (रात 8.45 बजे)
* ट्रिपल स्पर्धा - दूसरा दौर (रात 8.45 बजे)

हॉकी
भारत बनाम इंग्लैंड - महिला पूल ए (शाम 06.30 बजे)

एथलेटिक्स (पुरुष)

* एम श्रीशंकर, मोहम्मद अनस याहिया - कूद क्वालीफाइंग दौर (दोपहर 2.30 बजे)
* तेजस्विनी शंकर - ऊंची कूद क्वालीफाइंग दौर (रात 12.03 बजे)

एथलेटिक्स (महिला)

* सीमा पूनिया, नवजीत कौर ढिल्लों - चक्का फेंक फाइनल (रात 12.52 बजे)

स्क्वाश

* सुनयना सारा कुरुविला - महिला एकल प्लेट सेमीफाइनल (रात 8.30 बजे)
* सौरव घोषाल- पुरुष एकल सेमीफाइनल  (रात 9.15 बजे)

वेटलिफ्टिंग

* पूनम यादव - 76 किग्रा (दोपहर 2 बजे)
* उषा बन्नौर एनके - 87 किग्रा  (रात 11 बजे)
* विकास ठाकुर - 96 किग्रा (शाम 06.30 बजे)

यह भी पढ़ें- CWG 2022 Day 4 Schedule : पुरुष हॉकी टीम पर आज रहेगी नजर, वेटलिफ्टिंग में मेडल की उम्मीद


संबंधित समाचार