होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

CWG 2022 Day 4 Schedule : पुरुष हॉकी टीम पर आज रहेगी नजर, वेटलिफ्टिंग में मेडल की उम्मीद

CWG 2022 Day 4 Schedule : पुरुष हॉकी टीम पर आज रहेगी नजर, वेटलिफ्टिंग में मेडल की उम्मीद

 

CWG 2022 day 4 Shedule: बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में आज का दिन यानी 1 अगस्त भारत के लिए बहुत खास है, क्योंकि आज भारत के लिए कई पदक दांव पर लगे हुए हैं। इसके अलावा कुछ खेल ऐसे भी हैं, जिनमें आगे चलकर भारत पदक हासिल कर सकता है। भारत ने अब तक कुल 6 पदक अपने नाम कर लिए हैं, जिनमें तीन गोल्ड, दो सिल्वर और एक कांस्य पदक शामिल है।

चौथे दिन के कार्यक्रम की बात करें तो मेंस टेबल टेनिस (men's table tennis) में यदि आज भारत सेमीफाइनल जीत जाता है तो भारत का पदक पक्का हो जाएगा। वहीं, मेंस 50m बैकस्ट्रोक्स (Men's 50m Backstrokes) में श्रीहरि नटराज के पास भी पदक जीतने का एक शानदार मौका है। इनके अलावा दो वेटलिफ्टर भी फाइनल में अपना दम दिखाएंगे। वहीं, बॉक्सिंग में अपने अभियान की शुरुआत अमित पंघाल आज यानी एक अगस्त को करने वाले हैं। ऐसे में नोट कर लीजिए कि आज का कार्यक्रम क्या है। 

भारत का शेड्यूल (मेडल वाले इवेंट बोल्ड में)

* अजय सिंह - वेटलिफ्टिंग - पुरुषों का 81 किग्रा स्वर्ण पदक मैच (दोपहर 02:00 बजे) 
* व्यक्तिगत मुकाबले- जूडो - मैट 1 और मैट 2 (दोपहर 02:30 बजे के बाद)
* जसलीन सिंह सैनी बनाम मैक्सेंस कुगोला (वानुअतु) - जूडो - पुरुषों का 66 KG राउंड ऑफ़ 16 (दोपहर 02:30 - शाम 6:30 बजे)
* विजय कुमार यादव बनाम विंस्ले गंगाया (मॉरीशस) - जूडो -पुरुषों का 60 KG राउंड 16 (दोपहर 02:30 - 06:30 PM)
* अमित पंघाल बनाम नामरी बेरी - बॉक्सिंग - फ्लाईवेट (48 किग्रा-51 किग्रा) (शाम 04:45 बजे)
* होली नॉटन (कनाडा) बनाम जोशना चिनप्पा -स्क्वाश - महिला एकल क्वार्टर-फ़ाइनल (शाम 06:00 बजे)
* हुसामुद्दीन बनाम सलीम हुसैन - बॉक्सिंग - फेदरवेट (54-57 किग्रा) (शाम 06:00 बजे)
* सौरव घोषाल बनाम ग्रेग लोबन (स्कॉटलैंड) - स्क्वैश - पुरुष एकल क्वार्टर-फ़ाइनल (शाम 06:45)
* भारत बनाम इंग्लैंड - हॉकी - पुरुष पूल बी (रात 08:30 बजे)
* मिश्रित टीम - बैडमिंटन - सेमीफाइनल (रात 10:00 बजे)
* भारत बनाम नाइजीरिया - टेबल टेनिस - पुरुष टीम सेमीफ़ाइनल - (रात 11:30 बजे) 
* हरजिंदर कौर - वेटलिफ्टिंग - महिला 71 किग्रा पदक मैच (11:00 PM)
* आशीष कुमार वर्सेज ट्रैविस टापाटुएटोआ - बॉक्सिंग - लाइट हैवीवेट (75-80 किग्रा) - 01:00 AM
* श्रीहरि नटराज - तैराकी - पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक फ़ाइनल (01:00 AM)

यह भी पढ़ें- CWG 2022 Indian Medalist: टीम इंडिया को अब तक मिले पांच पदक, यहां जानें विजेताओं की पूरी सूची


संबंधित समाचार