होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

ICC ODI Ranking : भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ा, टॉप 3 में शामिल

ICC ODI Ranking : भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ा, टॉप 3 में शामिल

 

वेस्टइंडीज के साथ धमाकेदार जीत के बाद आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारत ने तीसरे नंबर पर अपनी दावेदारी मेजबूत कर ली है। भारत ने वेस्टइंडीज को 3-0 से मात दी है। इस जीत के बाद भारत वनडे रैंकिंग में 110 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है। भारत से ऊपर न्यूजीलैंड और इंग्लैंड है। वेस्टइंडीज को उसी के घर क्लीन स्वीप करने वाली भारत पहली टीम बनी।

भारत के बाद अंक तालिका में पाकिस्तान चौथे स्थान पर है। पाकिस्तान 106 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है। वहीं वेस्टइंडीज की लगातार हार के कारण टीम 9वें स्थान पर है। वर्तमान में वेस्टइंडीज लगातार 9 मुकाबले हारी है जिसके कारण उसकी रैंकिंग में लगातार गिरावट हो रही है। 

हालांकि भारत का ये साल वनडे क्रिकेट में हार के साथ शुरू हुआ था। सबसे पहले भारत को साउथ अफ्रीका से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। साउथ अफ्रीका से हारने के बाद भारत ने 9 में से 8 मुकाबले जीते हैं।

ICC ODI टीम रैंकिंग (जुलाई 28 तक)

1. न्यूजीलैंड - 128 अंक
2. इंग्लैंड - 119 अंक
3. भारत - 110 अंक
4. पाकिस्तान - 106 अंक
5. ऑस्ट्रेलिया - 101 अंक
6. दक्षिण अफ्रीका - 101 अंक
7. बांग्लादेश - 98 अंक
9. श्रीलंका - 92 अंक
9. वेस्टइंडीज - 69 अंक
10. अफगानिस्तान - 69 अंक

यह भी पढ़ें- CWG 2022: साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर मारिजेन कैप प्रतियोगिता में नहीं लेंगी हिस्सा, जानें क्या है वजह


संबंधित समाचार