होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

एडीआर रिपोर्टः देश के 35% मुख्यमंत्रियों पर दर्ज आपराधिक मामले, तो इतने CM हैं करोड़पति

एडीआर रिपोर्टः देश के 35% मुख्यमंत्रियों पर दर्ज आपराधिक मामले, तो इतने CM हैं करोड़पति

 

नई दिल्ली: एक अध्ययन के अनुसार भारत के करीब 35 फीसदी मुख्यमंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं और 81% मुख्यमंत्री करोड़पति हैं। राजनीतिक दलों पर निगाह रखने वाले संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के नेशनल इलेक्शन वाच (न्यू) के साथ मिलकर किए गए एक आकलन से यह बात सामने आई है।

बता दें कि दोनों संगठनों ने देशभर में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा चुनावों के दौरान मौजूदा मुख्यमंत्रियों द्वारा स्वयं जमा किए गए हलफनामों का अध्ययन कर यह निष्कर्ष निकाला है। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, 31 मुख्यमंत्रियों में से 11 ने स्वयं के खिलाफ आपराधिक मामले दायर होने की घोषणा की है। यह कुल संख्या का 35% है। इसमें से 26% के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, धोखाधड़ी जैसे इत्यादि गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसी प्रकार 25 मुख्यमंत्रियों यानी 81% करोड़पति हैं। इनमें से दो मुख्यमंत्रियों के पास 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 16.18 करोड़ रुपये हैं।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 16.18 करोड़ रुपये है। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, 31 मुख्यमंत्रियों में से 10 फीसदी ने महज 12वीं पास की है। 39 फीसदी सीएम स्नातक और 32 फीसदी पेशेवर स्नातक हैं। 16 फीसदी ने परास्नातक किया है, जबकि तीन फीसदी ने डॉक्टरेट की है।

एडीआर की मानें तो, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे धनी सीएम हैं। उनकी घोषित संपत्ति 177 करोड़ रुपये है। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू आते हैं। उन्होंने अपनी संपत्ति 129 करोड़ रुपये से अधिक घोषित की है। पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह के पास 48 करोड़ की संपत्ति है। सबसे कम संपत्ति घोषित करने वाले मुख्यमंत्री त्रिपुरा के मणिक सरकार हैं। उनकी संपत्ति महज 27 लाख रुपये है। इसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी संपत्ति 30 लाख और जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने अपनी संपत्ति 56 लाख घोषित की है।

किस पर कितने अपराधिक मामले ?  

देश में सबसे साफ छवि के मुख्यमंत्री कहे जाने वाले नीतीश कुमार के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास व दंगा भड़काने जैसे मामले दर्ज हैं। साथ सुथरी राजनीति का दावा कर दिल्ली के सीएम बने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ 10 मामले दर्ज हैं। इनमें से चार मामले गंभीर प्रकृति के हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ तीन गंभीर मामलों समेत 22 केस दर्ज हैं।

केरल के सीएम पिनराई विजयन के खिलाफ 11, पंजाब के सीएम अमरिंदर के खिलाफ 10 मामले दर्ज हैं। जिन अन्य मुख्यमंत्रियों के खिलाफ गंभीर मामले दर्ज हैं, उनमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, झारखंड के सीएम रघुबर दास और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का नाम शामिल है।


संबंधित समाचार