होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भारत में कोरोना वायरस के कुल मामले 51 लाख के पार, अब तक 83,198 लोगों ने गंवाई जान

भारत में कोरोना वायरस के कुल मामले 51 लाख के पार, अब तक 83,198 लोगों ने गंवाई जान

 

भारत में कोविड-19 के मामलों में रोजाना तेजी से इजाफा हो रहा है। ऐसे में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 97,894 नए मामले सामने आए है। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 51 लाख को पार गई है। वही, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 1,132 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 83 हजार को पार कर गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 17 सितंबर को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना के कुल मामलों का आंकड़ा 51,18,254 हो गया है। इनमें से 10,09,976 एक्टिव केस हैं। इसके साथ ही 40,25,080 मरीज या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वही, देश में कोविड-19 से अब तक 83,198 मरीजों की जान चली गई है।

यह भी पढ़ें- बेरोजगारी दिवस पर राहुल गांधी का ट्वीट- 'सरकार कब तक रोजगार देने से पीछे हटेगी'


संबंधित समाचार