होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Coronavirus India: आज टूट गए सभी रिकॉर्ड, बीते 24 घंटे में दर्ज किए गए 1 लाख 45 हजार के करीब केस

Coronavirus India: आज टूट गए सभी रिकॉर्ड, बीते 24 घंटे में दर्ज किए गए 1 लाख 45 हजार के करीब केस

 

Coronavirus India: भारत में कोरोना वायरस ने आज सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। www.covid19india.org वेबसाइट के अनुसार, भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 1,44,829 केस आए हैं। जबकि, एक दिन में 773 लोगों की मौत हुई है। आज देश में 1 लाख 44 हजार 829 मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1,32,02,783 हो गई है।

वहीं एक दिन में 77,199 लोगों ठीक हुए हैं। इसी के साथ देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या 1,19,87,940 हो गई है। वहीं देश में अबतक कोरोना वायरस से 1,68,467 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि वर्तमान में देश में 10,40,993 मरीज एक्टिव हैं। इन सभी के देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।

महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 58,993 नए केस और 301 मौतें वहीं महाराष्ट्र राज्य में भी बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 58,993 नए केस सामने आएं हैं और 301 लोगों की मौत हुई है। वर्तमान समय में राज्य में लगभग 27 लाख लोगों को होमकोरंटाइन में रखा गया है। लगभग 24 लाख लोग इंस्टीट्यूशनल कोरंटाइन में हैं।

महाराष्ट्र में कुल 5,34,603 केस एक्ट‍िव हैं। नागपुर में बीते 24 घंटे में 6,489 नए कोरोना मरीज सामने आए और 64 लोगों की जान गई। मुंबई में 9 हजार 200 नए केस आए और 35 मौतें हुईं। शहर में कुल 777 इमारतों को सील किया गया है। महाराष्ट्र में आज से दो दिन का लॉकडाउन होगा। इसे देखते हुए फिल्म और धारावाहिकों की शूटिंग भी दो दिन के लिए रोक दी गई है। फिल्म जगत से जुड़े संगठनों से मुलाकात के बाद ये फैसला लिया गया है।


संबंधित समाचार