होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Coronavirus: भारत में एक दिन में 30 हजार से ज्यादा संक्रमित हुए, 431 लोगों की मौत

Coronavirus: भारत में एक दिन में 30 हजार से ज्यादा संक्रमित हुए, 431 लोगों की मौत

 

भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। देश में चार दिनों बाद एक बार फिर नए कोविड-19 के 30 हजार से अधिक नये केस दर्ज किए गए हैं और 400 से अधिक लोगों की मौत हुई है। वहीं एक दिन में 38 हजार लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में 30,570 नये केस दर्ज किए गए हैं और 431 लोगों की मौत हुई है। वहीं एक दिन में 38,303 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है।

भारत में कोरोना संक्रमण की स्थिति

कोरोना के कुल मामले- 3,33,47,325

कुल डिस्चार्ज- 3,25,60,474

कुल एक्टिव केस- 3,42,923

कुल मौत- 4,43,928

एक दिन में 64,51,423 लोगों की लगी वैक्सीन

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से जंग जीतने के लिए बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बुधवार को 64,51,423 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है। इसी के साथ देश में कुल टीकाकरण आंकड़ा 76,57,17,137 हो गया है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला : दोबारा होगा 45 नगर पालिकाओं और परिषद की चेयरमैनी का ड्रा


संबंधित समाचार