होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कोरोना वायरस की स्थिति पर डॉ हर्षवर्धन की अध्यक्षता में मंत्रियों के समूह की बैठक

कोरोना वायरस की स्थिति पर डॉ हर्षवर्धन की अध्यक्षता में मंत्रियों के समूह की बैठक

 

भारत में कोरोना वायरस की स्थिति पर चर्चा के लिए दिल्ली में केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की अध्यक्षता में मंत्रियों के समूह (जीओएम) की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चल रही है। बैठक में भारत में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को लेकर चर्चा चल रही हैं कि किस तरह से इसपर काबू पाया जा सकता हैं। इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद हैं।

बता दें कि भारत में एक बार फिर कोविड-19 के 25 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। कोविड 19 इंडिया डॉट ओआरजी के मुताबिक, भारत में आज कोरोना वायरस के 25 हजार 559 ममले सामने आये हैं। इसी के साथ भारत में कोविड 19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 7 लाख 69 हजार 053 हो गयी है। इनमें 2,71,254 मरीज एक्टिव हैं। जबकि एक दिन में भारत में 19,509 मरीज ठीक हुए हैं। इसी के साथ देश में ठीक हुए मरीजों की संख्या 4,76,554 हो गयी है। वहीं भारत में एक दिन में कोरोना वायरस से 491 लोगों की मौत हुई है। इसी के देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 21,144 हो गई है।

 


संबंधित समाचार