होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दिल्ली पुलिस ने शाहीन बाग को कराया खाली, प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने शाहीन बाग को कराया खाली, प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

 

दिल्ली पुलिस ने शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटा दिया है। पुलिस की कार्रवाई का विरोध करने वाले कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। पूरी दिल्ली में लॉक डाउन होने के बाद दिल्ली पुलिस की तरफ से कार्रवाई की गई है। दिल्ली पुलिस की तरफ से शाहीन बाग प्रदर्शन कारियों को धरना खत्म करने की अपील की थी। लेकिन प्रदर्शनकारियों के इंकार करने पर दिल्ली पुलिस की तरफ से कार्रवाई की गई है। शाहीन बाग में प्रदर्शन कारियों को जबरन हटा दिया गया है। दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया है। इसके अलावा मौके पर मौजूद सामान को भी जब्त किया गया है।

दक्षिण पूर्वी डीसीपी ने कहा कि लॉकडाउन के चलते लोगों को शाहीन बाग से हटने के लिए कहा गया। लेकिन इंकार करने पर उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। शाहीन बाग को खाली करा दिया गया है। कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।


संबंधित समाचार