होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Corona Virus: देश में पिछले 24 घंटों में 39,097 नए केस, 546 लोगों की मौत

Corona Virus: देश में पिछले 24 घंटों में 39,097 नए केस, 546 लोगों की मौत

 

भारत में एक बार फिर कोविड-19 के मामलों में उछाल देखा गया है। देश में बीते कल की तुलना में आज कोविड-19 के अधिक मामले दर्ज किए गए हैं और अधिक मौतें हुई हैं। देश में शुक्रवार को कोविड-19 के 35,342 नए मामले दर्ज किए गए थे और 483 लोगों की मौत हुई थी। वहीं आज भारत में कोरोना वायरस के 39,000 से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं और 500 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के 39,097 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,13,32,159 हो गयी है। वहीं एक दिन में 546 लोगों की मौत के बाद देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 4,20,016 हो गई है। जबकि, एक दिन में 35,087 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। इसी के साथ कोविड-19 संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या 3,05,03,166 हो गई है। अब देश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 4,08,977 रह गई है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस को मात देने के लिए बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। देश के लोग टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 42,67,799 वैक्सीन लगाई गईं हैं। जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 42,78,82,261 हो गया है।

इसके अलावा आपको बताते चलें कि भारत में कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए टेस्टिंग भी तेजी से की जा रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार भारत में बीते शुक्रवार तक कोविड-19 के लिए 16,31,266 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। कल तक कुल 45,45,70,811 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Mangla Gauri Vrat 2021: कब से शुरू होगा सावन में मंगला गौरी व्रत? जानें पूजा विधि, व्रत कथा व महत्व


संबंधित समाचार