होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भारत में कोरोना वायरस का कहर, बीते 24 घंटे में 4 लाख से ज्यादा नए केस, 4187 लोगों की मौत

भारत में कोरोना वायरस का कहर, बीते 24 घंटे में 4 लाख से ज्यादा नए केस, 4187 लोगों की मौत

 

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से कोहराम मचा हुआ है। देश में पिछले 24 घंटे में 4 लाख 01 हजार 078 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही भारत में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 18 लाख 92 हजार 676 हो गई है। वहीं, बीते 24 घंटे में 4 ,187 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में कुल मृतकों का आंकड़ा 2 लाख 38 हजार 270 तक पहुंच गया है।

इसके अलावा सक्रिय मामलों की बात करें तो, देश में कोरोना के फिलहाल 37 लाख 23 हजार 446 मामले हैं। वहीं, 1 करोड़ 79 लाख 30 हजार 960 लोग अब तक कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार,  बीतें 24 घंटों में 22 लाख 97 हजार 257 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। इसके साथ ही कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 16 करोड़ 73 लाख 46 हजार 544 हो गया है।

वहीं, हरियाणा में 24 घंटों में 13 हजार 867 नए मामले आए है। जबकि गुरुवार को राज्य में 14 हजार 840 मामले आए थे। यानि कि शुक्रवार को 1 हजार केस कम हुए है। जिसके बाद राज्य में कुल मामले की संख्या 5 लाख 87 हजार 682 हो गए है। इसके साथ ही हरियाणा में 24 घंटों में 177 लोगों की मौत हो गई है, जिसके बाद राज्य में कुल मौतौं की संख्या 5 हजार 137 हो गई है।

केंद्र सरकार के वैज्ञानिको सलाकार के अनुसार, थर्ड वेव को लेकर चेतावनी दी है, कहा कि अभी सावधानी बरते तो ही घट सकता है, तीसरी लहर का खतरा। इसके साथ ही लोगों को सख्ती के साथ ही कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना होगा।

यह भी पढ़ें- कोरोना पर सरकार की चेतावनी, कहा- तीसरी लहर अपरिहार्य, लेकिन इसके समय और खतरे का अभी अंदाजा नहीं


संबंधित समाचार