होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

देश में कोरोना वायरस का कहर: पिछले 24 घंटों में 2.08 लाख नए केस, 4 हजार 157 की मौत

देश में कोरोना वायरस का कहर: पिछले 24 घंटों में 2.08 लाख नए केस, 4 हजार 157 की मौत

 

देश में कोरोना वायरस के नए मामले एक दिन गिरावट के बाद फिर बढ़ गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 2 लाख 8 हजार 921 नए कोरोना केस आए और 4 हजार 157 संक्रमितों की जान चली गई है। इसके साथ ही 2 लाख 95 हजार 955 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इसके साथ ही देशभर में 20 करोड़ 6 लाख 62 हजार 456 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं।  पिछले 24 घंटे में 20 लाख 39 हजार टीके लगाए गए। वहीं, अब तक 33 करोड़ 48 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

आपको बता दें कि देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.14 फीसदी है। जबकि रिकवरी रेट 89 फीसदी से ज्यादा है। एक्टिव केस घटकर 10 फीसदी से कम हो गए हैं। वहीं, कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है और कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है। जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है।

भारत में सबसे ज्यादा रिवकरी रेट वाले राज्यों की बात करें तो इसमें सबसे आगे दिल्ली है, जहां 97 प्रतिशत रिकवरी रेट है। इसके बाद उत्तर प्रदेश, बिहार, और हरियाणा हैं जहां 94 प्रतिशत रिकवरी रेट है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, झारखंड छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में रिकवरी रेट करीब 93 प्रतिशत के आसपास है। रिकवरी रेट के मामले में सबसे खराब स्थिति उत्तराखंड की है, जहां ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 80 प्रतिशत के भी नीचे है। इसके बाद उत्तर पूर्व के राज्य मिजोरम, मेघालय, नगालैंड और सिक्किम हैं जहां रिकवरी रेट 70-80 फीसदी के बीच है।

यह भी पढ़ें- कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन के 6 महीने पूरे, आज मनाया जाएगा 'काला दिवस', दिल्ली पुलिस अलर्ट


संबंधित समाचार