होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

 

हरियाणा में कोरोना वायरस लगातार फैलता जा रहा है। अब कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। वहीं उनके पीएसओ की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है।

दीपेंद्र हुड्डा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों के निर्देश अनुसार बाकी के टेस्ट किए जा रहे हैं। आप सभी की दुआ से शीघ्र ही ठीक होकर आप सबके बीच वापस लौटूंगा। जो लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया स्वयं आइसोलेट हों अपनी जांच करवाएं।

बता दें कि शनिवार को एक ही दिन में सबसे ज्यादा 2184 नए संक्रमित सामने आए हैं जबकि 19 लोगों की इस महामारी के चलते मौत हुई है। वहीं कृषि मंत्री जेपी दलाल कोरोना से ठीक हो गए हैं। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है।
 

यह भी पढ़ें- संजय राउत की शायरी पर संबित पात्रा ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या है मामला


संबंधित समाचार