होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रियंका से उम्मीदें, कई जगहों पर ठहरेगा रोड शो

2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रियंका से उम्मीदें, कई जगहों पर ठहरेगा रोड शो

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के रोड शो के लिए लखनऊ में भव्य तैयारी की गई है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रिंयका सोमवार को लखनऊ जाएगी. बता दें कि कांग्रेस पार्टी को 2019 लोकसभा चुनाव में प्रियंका से काफी उम्मीदें हैं और इस रोड शो को काफी अहम माना जा रहा है. रोड शो करीब 12 किमी लंबा होगा. इस दौरान कई जगहों पर रोड शो ठहरेगा. वहीं लखनऊ में प्रियंका गांधी के स्वागत में कई आकर्षक पोस्टर लगाए गए हैं. एक पोस्टर में प्रियंका को मां दुर्गा का रूप बताया गया है.

मां दुर्गा का रूप बताते हुए लिखा गया है कि ''मां दुर्गा का रूप बहन प्रियंका जी का लखनऊ आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन करते है. दहन करो झूठे मक्कारों की लंका बहन प्रियंका बहन प्रियंका.''

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के तमाम यूनिट के लोग प्रियंका गांधी का इस मौके पर स्वागत करेंगे. कांग्रेस पार्टी ने रोड शो के लिए पूरे राज्य से कार्यकर्ताओं को लखनऊ बुलाया है.


संबंधित समाचार