होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कैश कांड में फंसे झारखंड के 3 विधायकों पर कांग्रेस का एक्शन, पार्टी से किया निलंबित

कैश कांड में फंसे झारखंड के 3 विधायकों पर कांग्रेस का एक्शन, पार्टी से किया निलंबित

 

कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में भारी मात्रा में कैश के साथ पकड़े गए झारखंड के तीनों विधायकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस ने रविवार को तीनों विधायकों को पार्टी से निलंबित कर दिया है। शनिवार रात पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में इन विधायकों की SUV कार से कैश बरामद किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने इन्हें अपनी हिरासत में ले लिया था।

बता दें कि कांग्रेस ने झारखंड के जामताड़ा से विधायक इरफान अंसारी (Irfan Ansari), कोलेबिरा से विधायक नमन बिक्सल (Naman Bixal) और खिजरी से राजेश कच्छप (Rajesh Kachhap) के खिलाफ कार्रवाई की है। इन विधायकों की गाड़ी से भारी मात्रा में पुलिस ने कैश बरामद किया था। इस पर हावड़ा की एसपी ग्रामीण ने बताया कि सूचना मिलने पर रानीहाटी में नेशनल हाईवे-16 (NH 16) पर नाकाबंदी के दौरान एक SUV गाड़ी को रोका गया, जिसमें झारखंड कांग्रेस के तीन विधायक मौजूद थे। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में कैश मिला। इस कैश को गिनने के लिए मशीन का इंतजाम किया गया।



ऐसे में कांग्रेस ने बीजेपी पर झारखंड सरकार (Jharkhand Govt) को गिराने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने कहा कि यह नकदी हेमंत सोरेन सरकार (Hemant Soren Govt) को गिराने की भाजपा की साजिश थी। उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड में भी महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के जैसे खरीद-फरोख्त कर सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस पर ट्वीट किया, 'बीजेपी का 'ऑपरेशन लोटस' झारखंड में शनिवार रात हावड़ा में बेनकाब हो गया। झारखंड में 'हम दो' का प्लान वही करने का था, जो उन्होंने महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की जोड़ी से करवाया।'

यह भी पढ़ें- Delhi: दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर बने संजय अरोड़ा, इस दिन संभालेंगे कमान


संबंधित समाचार