होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा में ठंड का प्रकोप बरकरार, प्रदेश में आज सबसे ठंडा स्थान रहा हिसार

हरियाणा में ठंड का प्रकोप बरकरार, प्रदेश में आज सबसे ठंडा स्थान रहा हिसार

 

हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी है। ऐसे में हरियाणा का हिसार शुक्रवार को सबसे ठंडा स्थान रहा। हिसार में आज न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। वही, हरियाणा के हिसार, करनाल और भिवानी समेत कई स्थानों पर कोहरा छाए रहने से लोगों को दिक्कत हुई।

इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से सात डिग्री अधिक है। हरियाणा के अंबाला और करनाल में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक क्रमश: 10.5 डिग्री और आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में क्रमश: 9.5 डिग्री, 9.4 डिग्री, 7.2 डिग्री और 7.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली, आंदोलन को आगे और तेज करने की दी चेतावनी


संबंधित समाचार