होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

CM Manohar Lal ने समालखा में फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

CM Manohar Lal ने समालखा में फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस (76th Independence Day) पर सोमवार को पानीपत (Panipat) के ब्लॉक समालखा स्थित भापरा स्टेडियम में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज सभी भारतवासियों के लिए हर्षोल्लास का दिन है। आज देश ने आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं। जिसे मनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga) चलाया गया है। कहते हैं कि दुनिया में सात रंग होते हैं लेकिन आज तो तीन रंग ही दिखाई दे रहे हैं। हरियाणा वासियों को गर्व होना चाहिए कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की पहली चिंगारी अंबाला (Ambala) में फूटी थी।

जिसके फलस्वरूप देश से  ईस्ट इंडिया कंपनी (East India Company) के शासन का अंत हुआ। इस एक चिंगारी से देशभर में आंदोलन खड़ा हो गया और अंग्रेजी हुकूमत को अपने देश से उखाड़ फेंका। उन्होंने आगे कहा कि आज हर दसवां सैनिक हरियाणा से है। इस बार वीर भूमि समालखा में 76वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण का मौका मिला है। समालखा की ऐतिहासिक भूमि के गांव चुलकाना में श्याम बाबा का मंदिर स्थापित है। वहीं पट्टी कल्याणा गांव में महात्मा गांधी आए थे। इसी गांव के लोगों ने 22 एकड़ भूमि भूदान आंदोलन में दान की थी। गांव नौल्था के 16 गांवों ने मिलकर अंग्रेजों को राजस्व देने से मना कर दिया था।

हरियाणा आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित करने में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री ने आगे कहा हर घर तिरंगा अभियान के तहत हरियाणा के 60 लाख घरों में तिरंगा फहराया गया। आजादी के अमृत महोत्सव (Azadi ka Amrit Mahotsav) के तहत प्रदेश में करीब 14 हजार कार्यक्रमों का आयोजन कर हरियाणा देश में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। आजादी के लिए अपनी जान की बाजी लगाने वालों की याद में अंबाला छावनी में शहीद स्मारक का निर्माण किया जा रहा है।

पुलिस में महिलाओं की बढ़ेगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी को पुलिस में बढ़ाया जाएगा। इसे 10 से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया जाएगा। पंचायतों में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत तक आरक्षण दिया गया और 51 हजार सेल्फ हेल्प ग्रुप्स को विकसित किया गया है। 500 नए मॉडल क्रेच को खोला गया है। प्रदेश के लगभग 80 फीसदी गांव ऐसे हैं जहां 24 घंटे बिजली दी जा रही है। अब 5600 से ज्यादा गांवों में 24 घंटे बिजली मिल पा रही है।

यह भी पढ़ें- Har Ghar Tiranga: सीएम मनोहर लाल ने अपने सरकारी आवास संत कबीर कुटीर पर लगाया तिरंगा


संबंधित समाचार